'छपाक' के प्रमोशन के लिए टिक टॉक विडियो, ट्रोल हो गईं दीपिका पादुकोण

हाल में की फिल्म ” रिलीज हुई। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तो भरपूर सराहना मिली लेकिन दीपिका के जेएनयू के छात्रों को समर्थन देने के बाद एक खास वर्ग ने इसकी आलोचना शुरू कर दी। अब एक बार फिर दीपिका के के लिए उनकी आलोचना की जा रही है। दरअसल दीपिका ने एक टिक टॉक इनफ्लूएंसर को उनके ‘छपाक’ के लुक की चुनौती दी जो लोगों को पसंद नहीं आई है।

प्रमोशन के चक्कर में ट्रोल हुईं दीपिकादीपिका ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह एक टिक-टॉक इनफ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट फैबी को उनकी फिल्मों के 3 सबसे पसंदीदा लुक्स को रीक्रिएट करने की चुनौती देती दिखाई दे रही हैं। विडियो में दीपिका कहती हैं कि फिल्म ‘ओम शांति ओम’, ‘पीकू’ और हालिया रिलीज ‘छपाक’ के लुक्स उनके फेवरिट हैं। हालांकि दीपिका का फिल्म ‘छपाक’ के तेजाब हमले के शिकार वाला लुक तैयार करने की फैबी की इस कोशिश की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की जा रही है। देखें, विडियो:

भड़क गए लोगकई लोगों ने दीपिका पर एक तेजाब हमले की शिकार के दर्द की सिर्फ फिल्म के ‘लुक’ से तुलना करने का आरोप लगाया। लोगों ने दीपिका पर यह फिल्म करने के पीछे उनके उद्देश्य पर भी सवाल उठाए। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, ‘जब जेएनयू जाकर भी दीपिका लक्ष्मी का मजाक नहीं बना पाईं तो तेजाब हमले के पीड़ितों पर टिक टॉक विडियो बनाने की चुनौती लेकर आई हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह तेजाब हमले के पीड़ितों का अपमान है। अपना प्रचार करने के लिए कितना नीचे गिर सकती हैं दीपिका पादुकोण।’ बता दें कि मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘छपाक’ तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *