बेस्ट फ्रेंड करण जौहर के साथ फिल्म करने वाले हैं शाहरुख?

सिल्वर स्क्रीन से लंबे वक्त से गायब हैं और उनके फैंस इसको लेकर काफी परेशान हैं। बॉलिवुड के बादशाह अगली फिल्म किसके साथ कर रहे हैं इसको लेकर कई खबरें आ चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं है।

अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख फिल्ममेकर और बेस्ट फ्रेंड के साथ एक नॉन-एक्सपेरिमेंटल फिल्म करेंगे। खबरों की मानें तो शाहरुख कोई एक्सपेरिमेंट करने के मूड में नहीं हैं इसलिए करण और शाहरुख साथ में कुछ अलग लेकिन मेनस्ट्रीम ही करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण ने पहले से ही मान लिया है कि फिल्म ब्लॉक बस्टर होगी।

राज कुमार हिरानी के साथ फिल्म के भी चर्चे
इसी बीच शाहरुख के फिल्ममेकर कबीर खान, ऐटली और राजकुमार हिरानी के साथ काम करने की खबरें आ रही हैं। खबर है कि वह राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान हैं। खबरें यह भी थीं कि राकेश शर्मा की बायॉपिक में फातिमा सना शेख के साथ दिखाई देंगे।

वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मात्र में स्पेशल अपीयरेंस में दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल्स में हैं। इसमें अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और मॉनी रॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख इससे पहले आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *