आग पीड़ितों की मदद: ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी इंडिया को शुक्रिया कहा

मेलबर्नहॉकी ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की मदद करने के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त किया है। हॉकी ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्ष मेलेनी वूसनाम ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का मदद के लिए आभार व्यक्त किया।

हॉकी इंडिया ने ‘रेडक्रॉस बुशफायर अपील’ में 25,000 डॉलर का दान दिया। इसके अलावा उसने हॉकी ऑस्ट्रेलिया को नीलामी के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों के हस्ताक्षर वाली दो शर्ट भी प्रदान की।

वूसनाम ने कहा, ‘मैं हमारे देश में इस मुश्किल समय में हमारे अंतरराष्ट्रीय साथियों से मिले सहयोग का जिक्र करना चाहती हूं। हम हॉकी इंडिया का रेडक्रॉस बुशफायर अपील में योगदान को स्वीकार करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *