लव रंजन की अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर

फिल्म ऐक्ट्रेस इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के रिलीज के बाद श्रद्धा कपूर फिल्ममेकर की अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर देंगी। इस फिल्म में उनके साथ भी होंगे। ऐक्ट्रेस ने कहा था कि वह लव रंजन की फिल्में उन्हें बहुत अच्छी लगती हैं और रणबीर कपूर के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

रणबीर कपूर का काम पसंद
श्रद्धा कपूर ने आगे कहा कि वह हमेशा से रणबीर कपूर के काम को पसंद करती रही हैं। पहले उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका नहीं मिला और अब वह इस फिल्म का इंतजार कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने बताया कि मार्च में फिल्म फ्लोर पर जाएगी और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के रिलीज के बाद फिल्म के कुछ तैयारी शुरू करेंगी।

‘बागी 3’ को लेकर काफी उत्साहित
एक इंटरव्यू में कपूर ने कहा था कि अपनी दो फिल्मों ‘बागी 3’ औ ‘स्त्री 2’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह ‘बागी 3’ को लेकर काफी उत्साहित है। ‘स्त्री 2’ को लेकर कहा कि उसको लेकर क्या हो रहा है, उन्हें नहीं पता है और उन्हें उम्मीद है कि वह इसमें है। उन्होंने कहा कि फ्रैंचाइजी फिल्मों के साथ आप कभी भी सहज नहीं हो सकते। साथ ही कहा कि आमतौर पर लोग फ्रेंचाइजी फिल्म को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं लेकिन किसी को उसका आउटकम नहीं पता होता है।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’
बता दें कि यह फिल्म ‘एबीसीडी’ सीरीज की तीसरी फिल्म है। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनीं ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ अगले महीने 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में प्रभुदेवा और नोरा फतेही प्रमुख भूमिका में हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *