शाही फैमिली की सदस्यता छोड़ेंगे प्रिंस हैरी-मेगन

लंदन
ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी ने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद से वे दोनों शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे। शनिवार को ब्रिटेन के बकिंघम पैसेस ने इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिस पर ब्रिटेन की द्वितीय ने समर्थन भी जताया था।

बाकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। वे केवल ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन के रूप में जाने जाएंगे। इसके अलावा वे दोनों शाही उपाधि ‘हिज रॉयल हाइनेस’ और ‘हर रॉयल हाइनेस’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।

पैलेस ने बताया कि दंपती विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि भी वापस करेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘हमें खुशी है कि ‘हमने’ साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *