मुंबई मैराथन के दौरान 7 को हार्ट अटैक, एक की मौत

नई दिल्ली के दौरान 7 धावकों को कार्डिएक अरेस्ट आने खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 64 वर्षीय की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज हुई इस मैराथन के दौरान 64 वर्षीय गजानन मलजलकर की मौत हो गई, जो 4 किमी दौड़ने के बाद गिर पड़े थे।

रिपोर्ट्स की मानें तो वरिष्ठ नागरिक वर्ग में हिस्सा लेने वाले गजानन को बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

40 वर्षीय हिमांशू ठक्कर का इलाज चल रहा है, जबकि अन्य के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में हाफ मैराथन दौड़ की शुरुआत सुबह 5:15 पर हुई थी, जबकि 10 किमी दौड़ की शुरुआत 6:30 बजे हुई।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *