
इस मैच के लिए ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन फिट हैं। इससे पहले मुंबई में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए 36 से मैच जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
ऑस्ट्रेलिया के 200 रन पूरे
ऑस्ट्रेलिया के 200 रन 37 ओवर में पूरे हुए। नवदीप सैनी के ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने सिंगल लिया और टीम के 200 रन पूरे किए। स्टीव स्मिथ 82 और एलेक्स कैरी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
स्टार्क को जडेजा ने बनाया शिकार, ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट जडेजा के इसी ओवर (पारी का 32वां) की अंतिम गेंद पर गिरा। मिशेल स्टार्क को फिंच ने ऊपर भेजा लेकिन वह बिना कोई रन बनाए लौट गए। उनका कैच सब्स्टीट्यूट युजवेंद्र चहल ने लपका।
जडेजा की गेंद पर विराट ने लपका लाबुशाने का कैचलाबुशाने को रविंद्र जडेजा ने शिकार बनाया और पारी के 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने डाइव लगाकर उनका कैच लपक लिया। लाबुशाने ने 64 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौकों की मदद से कुल 54 रन बनाए।
लाबुशाने की पहली फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने ने चौके से पूरा किया अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक। उन्होंने शमी के पारी के 31वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका लगाया और फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इसके लिए 5 चौके लगाए।
ऑस्ट्रेलिया के 150 रन पूरेऑस्ट्रेलिया के 150 रन 26.3 ओवर में पूरे। स्मिथ और लाबुशाने क्रीज पर जमे हैं।
स्टीव स्मिथ की 25वीं वनडे फिफ्टीऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक चौके के साथ पूरा किया। उन्होंने इसके लिए 63 गेंदों का सामना किया जिसमें 8 चौके लगाए। स्मिथ ने पारी के 23वें ओवर की पहली ही गेंद को बाउंड्री के पार भेजा। वह अपना 121वां वनडे इंटरनैशनल मैच खेल रहे हैं।
20 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 111/2
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 46 और अपने करियर का तीसरा ही वनडे इंटरनैशनल मैच खेल रहे मार्नस लाबुशाने 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सेंचुरी पूरीऑस्ट्रेलिया ने 100 रन 17.5ओवर में पूरे किए। जडेजा के ओवर की पांचवीं गेंद पर लाबुशाने (24*) ने सिंगल लिया और अपनी टीम का स्कोर 100 रन पर पहुंचाया। उनके साथ स्मिथ (38*) पारी को बढ़ा रहे हैं।
स्मिथ और लाबुशाने की अर्धशतकीय साझेदारी स्टीव स्मिथ और लाबुशाने ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। लाबुशाने ने 17वें ओवर (कुलदीप यादव) की अंतिम गेंद पर चौका लगाया और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 96 रन पहुंचाया। इसी के साथ उनकी स्मिथ के साथ 50 रन की पार्टनरशिप भी पूरी हो गई।
विराट ने जडेजा को थमाई गेंद
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा को गेंद थमाई, उन्होंने इस मैच के अपने पहले ही ओवर में केवल 2 रन दिए। राजकोट में पिछले वनडे में उन्होंने 2 विकेट लिए थे।
15 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 83/2ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ 30 और अपने करियर का तीसरा ही वनडे इंटरनैशनल मैच खेल रहे मार्नस लाबुशाने 16 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।
10 ओवर बाद ऑस्ट्रेलिया 56/2
मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 14 और मार्नस लाबुशाने 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
9 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की फिफ्टीऑस्ट्रेलिया की फिफ्टी 9 ओवर में पूरी, शमी के ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ ने चौका लगाया और टीम की फिफ्टी पूरी। स्मिथ फिलहाल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, फिंच रन आउट कप्तान आरोन फिंच रन आउट, मोहम्मद शमी के पारी के 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर स्मिथ रन लेने के लिए दौड़े लेकिन फिंच रन आउट हो गए। हालांकि फिंच स्मिथ के पास तक पहुंच चुके थे, लेकिन पूर्व कप्तान पीछे की तरफ हट गए। फिंच ने वापसी की कोशिश की लेकिन विफल रहे। फिंच ने 26 गेंदों की अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का जड़ा, 19 रन का योगदान दिया।
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया 27/1
5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 27 रन। आरोन फिंच (8) और स्टीव स्मिथ (5) क्रीज पर हैं।
शमी ने वॉर्नर को किया आउटचौथे ओवर की दूसरी गेंद पर शमी ने डेविड वॉर्नर को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 3 रन बनाकर पविलियन लौटे। स्कोर 18/1
पहला ओवर, जसप्रीत बुमराह
पहली बोल वाइड, ऑस्ट्रेलिया का अतिरिक्त रन के साथ खाता खुला। इस ओवर में 3 रन बने।
ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू: बैट्समैन- डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच, बोलर- जसप्रीत बुमराह
पिच और मौसमबेंगलुरु की पिच पर एक बार फिर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले गए पिछले दो मैचों में क्रमश: कुल 709 और 647 रन बने थे। हालांकि बाद में बोलिंग करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है। जहां तक सवाल मौसम का है तो मैच के लिए माकूल परिस्थितियां हैं और बारिश का कोई खतरा नहीं है।
आईसीसी वनडे रैंकिंग्स
- भारत 2
- ऑस्ट्रेलिया 4
आमना सामना
- कुल मैच 139
- भारत जीता 51
- ऑस्ट्रेलिया जीता 78
- बेनतीजा 10
टीमें
भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी।
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड और एडम जांपा।
Source: Sports

