गहने तो लूट लिए पर रैंज रोवर छोड़ भाग निकले

लंदन
लंदन में पिछले साल एक जूलरी शॉप में लूटपाट करने वाले तीन में से एक अपराधी को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इस घटना से जुड़ा एक विडियो भी सामने आया है जिसमेंवे जूलरी शॉप की कांच की दीवार से अपनी कार को भिड़ा देते हैं जिससे कांच की दीवार टूट जाती है। वे अंदर घुसते हैं और फिर लूटपाट मचा देते हैं। इस दौरान तीनों ने हेलमेट से अपना चेहरा ढंक रखा था। सजा की घोषणा के बाद खुद मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने लूटपाट का विडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

घटना 25 अक्टूबर 2019 की है जब तीनों नकाबपोश हमलावर अपने रैंज रोवर को शॉप से भिड़ाकर अंदर घुस आते हैं। यह शॉप लंदन के शेफर्ड बुश में मौजूद था। इसके बाद वे पूरे शॉप में तोड़फोड़ मचा देते हैं और जूलरी लेकर फरार हो जाते हैं।

लूटपाट के बाद वहां अपनी कार छोड़ जाते हैं क्योंकि बाहर लोग जमा हो गए थे। वे वहां से फरार हो जाते हैं, लेकिन एक लुटेरा बेन वेगेनर को भीड़ पकड़ लेती है। वेगेनर को लूटपाट करने और खतरनाक हथियार रखने के जुर्म में 10 साल की सजा सुनाई गई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *