गले में मोटी चेन और साथ में कियारा…'लक्ष्मी बम' के सेट पर इस अंदाज में दिखे अक्षय कुमार

भई, अक्षय कुमार का तो जवाब ही नहीं। उनकी एक फिल्म पूरी होकर रिलीज होती नहीं है कि वह अगली फिल्म में बिजी हो जाते हैं। अब देखिए न, कुछ दिनों पहले अक्षय की ‘गुड न्यूज’ रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी भले ही करीना कपूर खान के साथ थी, लेकिन साथ में कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी थे। उस फिल्म के बाद अक्षय आराम करने के बजाय ‘लक्ष्मी बम’ की तैयारी कर रहे हैं।

‘लक्ष्मी बम’ में अक्षय के ऑपोजिट कियारा नजर आएंगी और दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। दोनों हाल ही में एक गाने के शूट के लिए दुबई गए थे। वहां से कियारा और अक्षय शायद लौट भी आए होंगे, लेकिन इंटरनेट पर अभी भी उनकी तस्वीरें और सॉन्ग शूट का विडियो धमाल मचा रहा है।

इन तस्वीरों में अक्षय का लुक चर्चा बटोर रहा है। वह गले में मोटी चेन और फ्रेंच कट शेव में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

बात करें ‘लक्ष्मी बम’ की तो यह एक हॉरर कॉमिडी है, जिसे ऐक्टर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर राघव लॉरेंस डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय एक किन्नर के रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के अलावा अक्षय के पास कई और फिल्में हैं, जिनमें ‘सूर्यवंशी’, ‘बच्चन पांडे’, ‘बेल बॉटम’ और पृथ्वीराज चौहान की बायॉपिक में नजर आएंगे। कुल मिलाकर, हर साल की तरह 2020 भी अक्षय के लिए काफी बिजी रहने वाला है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *