चीन: अज्ञात वायरस से दूसरे व्यक्ति की मौत

पेइचिंग चीन में एक अज्ञात से दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई है। चीन में इस वायरस ने दर्जनों लोगों को अपनी चपेट में लिया है और दो अन्य एशियाई देशों में भी यह वायरस दिखाई दिया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मध्य चीनी शहर वुहान में बुधवार को 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वुहान कोरोना वायरस का केंद्र है।

यह वायरस खतरे की घंटी है जिसका संबंध एसएआरएस (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम) से है जिसके चलते 2002-2003 में मुख्यभूमि चीन में 349 लोग मारे गए थे और हांगकांग में 299 लोग मारे गए। चीन में नए वायरस से जुड़े निमोनिया की चपेट में कम से कम 41 लोग आए हैं। वुहान स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 12 लोग बीमारी से उबर गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है।

थाइलैंड और जापान में भी इस वायरस के दो अन्य मामले सामने आए हैं। वुहान में अधिकारियों ने बताया कि एक सीफूड बाजार इस वायरस का केंद्र है। इसे एक जनवरी को बंद कर दिया गया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *