भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाइव अपडेट @राजकोट

राजकोटभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट के एससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। चोटिल ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है, वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह युवा पेसर नवदीप सैनी को जगह मिली है।

देखें,

भारत के 250 रन पूरेभारतीय टीम के 250 रन 40.1 ओवर में पूरे। विराट कोहली ने एडम जम्पा की बॉल पर सिंगल लिया और टीम के 250 रन पूरे। फिलहाल कैप्टन कोहली 68 और लोकेश राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारत के 200 रन पूरेभारतीय टीम के 200 रन 33.1 ओवर में पूरे। लोकेश राहुल ने अपनी पारी का पहला चौका स्टार्क की गेंद पर लगाया और भारत को 200 के पार पहुंचाया।

जम्पा ने अय्यर को किया बोल्डस्पिनर एडम जम्पा ने श्रेयस अय्यर (7) को पारी के 33वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। अय्यर ने 17 गेंद खेलीं और 1 चौका लगाया। भारत का तीसरा विकेट 198 के टीम स्कोर पर गिरा।

96 रन बनाकर आउट हुए धवनशिखर धवन 96 के निजी स्कोर पर केन रिचर्ड्सन का शिकार बने। भारत का दूसरा विकेट 184 के स्कोर पर गिरा। धवन को पारी के 29वें ओवर की चौथी गेंद पर मिशेल स्टार्क ने लपका। उन्होंने 90 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया। विराट और धवन ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की।

धवन ने लगाया भारत की पारी का पहला सिक्स
शिखर धवन और भारत की पारी का पहला सिक्स 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। एश्टन एगर की गेंद को धवन ने आगे बढ़ते हुए Cow Corner की तरफ खेला और सीधे बाउंड्री के पार।

भारत के 150 रन पूरेशिखर धवन ने पारी के 25वें ओवर की 5वीं गेद पर चौका लगाया और भारत के 150 रन पूरे। धवन फिलहाल 69 और कैप्टन विराट कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

धवन की फिफ्टी पूरीभारतीय ओपनर शिखर धवन ने वनडे करियर का 29वां अर्धशतक पूरा किया। सीरीज में लगातार दूसरी फिफ्टी, उन्होंने 60 गेंदों पर पचासा पूरा किया।

भारत के 100 रन 17.1 ओवर में पूरेभारतीय टीम के 100 रन 17.1 ओवर में पूरे। फिलहाल शिखर धवन 38, और कप्तान विराट कोहली 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारत को 81 के स्कोर पर पहला झटकारोहित शर्मा को 42 के निजी स्कोर पर एडम जम्पा ने शिकार बनाया। पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह LBW आउट हो गए। हालांकि उन्होंने रिव्यू लिया, लेकिन सफल नहीं हो सके। उन्होंने 44 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके लगाए।

10 ओवर बाद भारत 55/0भारतीय टीम ने 10 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं। रोहित और शिखर ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी है। दोनों फिलहाल जमे हैं और स्कोर को बढ़ा रहे हैं।

भारत की फिफ्टी पूरीभारतीय टीम की फिफ्टी 8.3 ओवर में पूरी। शिखर धवन (25*) और रोहित शर्मा (24*) क्रीज पर जमे। रोहित ने रिचर्ड्सन की गेंद पर सिंगल लिया और मेजबान टीम को 50 के पार पहुंचाया।

7वां ओवर- रिचर्डसन ने अपने पहले ओवर में भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखी। शुरुआती पांच गेंदों पर उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए लेकिन आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका लगाकर भारत के लिए ओवर का पॉजीटिव ऐंड किया।

केन रिचर्ड्सन को गेंद सौंपी गई

6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32 रन
5.6- स्टार्क की शॉर्ट बॉल पर रोहित ने पुल किया। हालांकि गेंद पर वह पूरी तरह टाइमिंग नहीं कर पाए। दो रन।
5.3 रोहित शर्मा ने स्टार्क की गेंद पर लगाया शानदार चौका। सिर्फ टाइमिंग देखिए, गेंद आसानी से सीमा रेखा के पार गई।

कमिंस ने की मेडन ओवर से शुरुआतऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पहला ओवर मेडन फेंका। रोहित शर्मा पहले ओवर में खाता नहीं खोल पाए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने चौका लगाकर भारतीय पारी का खाता खोला।

कोहली ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि आज बहुत ज्यादा ओस नहीं है और यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि विकेट काफी मजबूत और अच्छी है। अगर हम बोर्ड पर अच्छे रन बना सके तो हम उसे बचा सकते हैं। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं ऋषभ पंत कनकशन के कारण बाहर हैं तो केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। पंत की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को टीम में जगह मिली है।

भारत (प्लेइंग इलेवन)
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलियाई टीम
डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जंपा

भारतीय टीम को मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए विराट कोहली ऐंड कंपनी के लिए इस मैच में जीतना बहुत जरूरी है।

मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा हराया था। टीम इंडिया को खेल के हर विभाग में संघर्ष का सामना करना पड़ा था। वॉर्नर और फिंच दोनों ने शतक लगाए। उनके बीच हुई रेकॉर्ड 258 रनों की साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों को बहुत परेशान किया। भारतीय टीम 15 साल बाद वनडे इंटरनैशनल में कोई मुकाबला 10 विकेट से हारी। राजकोट की बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर भारत के सामने मुश्किल चुनौती है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *