मलीहा लोधी ने लंदन में नवाज से मुलाकात की

लंदनसंयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की पूर्व स्थाई प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने लंदन में अपना इलाज करा रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। मलीहा ने उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। द न्यूज इंटरनैशनल ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि लोधी बुधवार दोपहर शरीफ के एवनफील्ड अपार्टमेंट पहुंचीं और लगभग एक घंटा वहां रुकीं।

राजनीति पर चर्चा नहीं, शिष्टाचार भेंट थी
सूत्र ने आगे कहा कि इस दौरान राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोधी ने शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज के निधन पर शोक व्यक्त किया। कैंसर से पीड़ित कुलसुम नवाज का सितंबर 2018 में लंदन में निधन हो गया था। सूत्र ने कहा, ‘यह शरीफ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी।’ पिछले सप्ताह अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी एवनफील्ड में शरीफ से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की थी।

पढ़ें :

लंदन के रेस्तरां में दिखे थे नवाज शरीफ
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ लंदन के एक रेस्तरां में बैठे हैं। उनकी इस तस्वीर के बाद विपक्ष ने उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल किया है। बीमार चल रहे शरीफ (69) को इलाज के लिए 19 नवंबर को एयर ऐम्बुलेंस से लंदन ले जाया गया था। उसके एक महीने पहले उन्हें अदालत से जमानत मिली थी। वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे।

शरीफ की तस्वीप पर पाक मंत्री ने साधा था निशाना शरीफ अपने पुत्र हसन, पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ, उनके बेटे सलमान और पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार के साथ एक रेस्तरां में बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। संघीय विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी ने लीक तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया और व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।

इनपुट : आईएएनएस

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *