Afroj khwaja:-गणेश को जिला कांग्रेस कमेटी ने शकर नगर वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया

गणेश को जिला कांग्रेस कमेटी ने शकर नगर वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया

रायपुर,कुनाल राठी, 16 जनवरी 2020। जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार को गणेश मंडल (दादा) को वार्ड क्रं. 30 शंकर नगर का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर पार्षद व ब्लॉक अध्यक्ष कामरान अंसारी ने गणेश पर विश्वास जताते हुए कहा कि गणेश निरन्तर कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए सेवा कर रहे है व कार्यकर्ताओं की यह मांग की थी कि गणेश को शंकर नगर से वार्ड अध्यक्ष बनाया जाए, कार्यकर्ताओ की मांग को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद गणेश को आज वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने गणेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि गणेश वार्ड में युवाओ को कांग्रेस की रीति-नीति से जोड़कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर संगठन को आगे बढ़ाएंगे। नियुक्ति के पश्चात गणेश मंडल को कांग्रेसी नेता मनोज मसंद,आशीष गोस्वामी,पुरुषोत्तम ध्रुव,प्रेम नेताम, बबलू साहू,हितेंद्र यादव,राम प्रसाद,हेमसागर पटेल,ईश्वर यादव ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *