'मिड-ईस्ट में खतरे में पड़ सकते हैं यूरोपीय सैनिक'

तेहरान
ईरान के राष्ट्रपति ने बुधवार को पश्चिम एशिया में तैनात यूरोपीय सैनिकों को चेताया है कि वे खतरे में पड़ सकते हैं । यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने 2015 के परमाणु समझौते की सीमाओं को तोड़ने को लेकर ईरान को चुनौती दी है।

ईरान के राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की बैठक में इसकी घोषणा की। इसका प्रसारण टीवी के जरिए किया गया । समझौते में तय सीमा को पार करने के ईरान के कदम पर राष्ट्रों की आपत्ति के बाद रूहानी ने ये चेतावनी दी है।

अमेरिका से तनातनी के बीच यह पहली बार है जब रूहानी ने यूरोप को धमकी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2018 में एकतरफा तरीके से इस समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *