दीपिका पादुकोण ने किया ऐसिड पर स्टिंग ऑपरेशन, चौंकानेवाला आया रिजल्‍ट

ऐक्‍ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज ” को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्‍म में उन्‍होंने ऐसिड अटैक सर्वाइवर का रोल प्‍ले किया है।

हाल ही में दीपिका ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया। इसके जरिए उन्‍होंने यह जानने की कोशिश की कि ऐसिड खरीदना कितना आसान है और स्टिंग में जो परिणाम सामने निकलकर आया, वह चौंकाने वाला है।

फिल्‍म के मेकर्स ने एक विडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका दो कैमरामैन और बाकी टीम मेंबर्स के साथ एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। कई ऐक्‍टर्स आसपास की दुकानों में जाते हैं और ऐसिड की मांग करते हैं।

जहां कुछ ऐक्‍टर्स प्‍लम्‍बर बनकर गए तो कुछ बिजनसमैन, स्‍टूडेंट, शराबी, पत्‍नी और गुंडे बनकर दुकान में पहुंचे। विडियो में दीपिका कहती हैं, ‘अगर कोई आपको प्रपोज करता है और आप न कह देते हैं और इसके बाद सामने वाला आपको प्रताड़ित करता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं, अपने अधिकारों के लिए लड़ें।’

वह आगे कहती हैं, ‘ऐसिड लोगों पर क्‍यों फेंका जाता है, इसका सबसे बड़ा कारण ऐसिड खुद है। अगर ये बिकता नहीं तो फिंकता नहीं।’
देखें विडियो:

बता दें, ‘छपाक’ बीते 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसका डायरेक्‍शन मेघना गुलजार ने किया है और यह अजय देवगन-सैफ अली खान स्‍टारर ‘तान्‍हाजी’ से बॉक्‍स ऑफिस पर क्‍लैश हुई है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *