Afroj khwaja:-एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का दो दिवसीय दौरा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का दो दिवसीय दौरा

रायपुर/15 जनवरी 2020। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 16 जनवरी गुरूवार को रात्रि 7.15 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। रायपुर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों से चर्चा करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 17 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे इंडोर स्टेडियम रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात्रि 7.30 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव का दो दिवसीय दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 16 जनवरी गुरूवार को शाम 4.45 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा द्वारा पटना से रायपुर पहुंचेगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 17 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे इंडोर स्टेडियम रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शाम 5 बजे रायपुर से कोलकाता के लिये रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *