महासमुन्द। खनिज विभाग के गाड़ी चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक शिव प्रसाद 34 साल ने मौहरी भाठा में रहा करता था। जिसने आज 3 बजे के लगभग अपने निवास स्थल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शिव प्रसाद के आत्महत्या के बाद शासकीय वाहन चालक संघ ने खनिज विभाग पर आरोप लगाया है कि ड्राइवर को खनिज विभाग का बाबू कुछ समय से परेशान कर रहा था और उसका वेतन रोक रखा था। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मामले की पुलिस विवेचना वा जांच कर रही है।
Afroj khwaja:-खनिज विभाग के ड्राइवर ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

