'स्ट्रीट डांसर 3डी' के नए गाने 'लग दी लाहौर दी' में दिखी वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री

रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ” रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले ही इस फिल्म के गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं। अब फिल्म का नया गाना ‘लग दी लहौर दी’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में आपको , और नोरा फतेही बेहतरीन डांस मूव्स के साथ दिखाई दे रहे हैं।

गाने के विडियो में जहां नोरा बेहतरीन डांस स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं वहीं वरुण और श्रद्धा के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को गुरु रंधावा और तुलसी कुमार ने गाया है जबकि इसे लिखा भी खुद गुरु रंधावा ने ही है। सॉन्ग का म्यूजिक सचिन-जिगर और गुरु रंधावा ने दिया है।

बता दें कि ‘एबीसीडी 2’ के बाद वरुण और श्रद्धा की जोड़ी एक बार फिर इस डांस बेस्ड फिल्म में दिखाई देगी। यह फिल्म आने वाली 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश अश्विनी अय्यर तिवारी के डारेक्शन में बनी फिल्म कंगना रनौत की फिल्म ‘पंगा’ से होगा।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *