छत्तीसगढ़ रायपुर। सेवा दिवस पर सत्यनारायण शर्मा ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए बहादुर सैनिकों और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है। सत्यनारायण शर्मा ने कहा- सेना दिवस पर, भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। आप हमारे देश का गौरव हैं, हमारी स्वतंत्रता के प्रहरी हैं। आपके असीम बलिदान ने हमारी संप्रभुता को सुरक्षित किया है, हमारे देश में गौरव बढ़ाया है, देश के लोगों की रक्षा की। जय हिंद! सत्यनारायण शर्मा ने कहा- भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।
Afroj khwaja:-सेना दिवस पर सत्यनारायण शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा…

