शाही दंपती को वक्त देने के लिए राजी हुईं महारानी

लंदनमहारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को बदलाव के लिए वक्त देने की सोमवार को हामी भर दी। इस दौरान दोनों पति-पत्नी अपना वक्त ब्रिटेन और कनाडा में गुजारेंगे। इस मुद्दे पर चर्चा के बाद बंकिंगम पैलेस की ओर से बयान जारी किया गया। महारानी ने अपने पोते के साथ भी मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की।

महारानी ऐलिजाबेथ से मिले प्रिंस हैरी
बंकिंगम पैलेस की ओर से जारी बयान से यह बात सामने आयी है कि राज परिवार के दोनों सदस्यों की भविष्य में क्या भूमिका होगी इस पर बाद में फैसला होगा। महारानी ने इस मुद्दे पर अपने पोते से आमने-सामने मुलाकात कर भविष्य में उनके और उनकी पत्नी की भूमिका के बारे में चर्चा की। बता दें कि हैरी और मेगन ने हाल ही में घोषणा की है कि वे दोनों ब्रिटिश शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के कर्तव्यों से पीछे हटना चाहते हैं।

पढ़ें : रंगभेद के कारण मेगन के शाही पद छोड़ने की अटकलें
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही परिवार छोड़कर अधिकतर समय अमेरिका में बिताने का फैसला किया है। क्या शाही पदवी छोड़ने जैसे बड़े कदम के पीछे मेगन का ‘स्किन का कलर’ है। ब्रिटेन में कुछ अश्वेत नागरिकों का यह दावा है कि मेगन को स्किन के कलर की वजह से निशाना बनाया जाता था। खासकर मीडिया का एक हिस्सा ऐसा करता था।

इनपुट : भाषा

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *