अविवाहितों को ही पादरी बनाया जाए: पूर्व पोप बेनेडिक्ट

वेटिकन सिटीकैथलिक पादरियों की कमी को दूर करने के लिए के विवाहित पुरुषों को पादरी बनाए जाने पर विचार करने की बात कही थी। इस बीच पूर्व 16वें ने अविवाहितों को ही पादरी बनाने की परंपरा का समर्थन किया है। पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने कार्डिनल रॉबर्ट सारा के साथ मिलकर फ्रॉम द डेप्थ ऑफ अवर हा‌र्ट्स: प्रीस्ट्हुड, सेलीबेसी एंड क्राइसिस ऑफ द कैथलिक चर्च शीर्षक से किताब लिखी है।

अविवाहितों को ही पादरी बनाये जाने के समर्थन को इस दिशा में उनका सार्वजनिक प्रयास माना जा सकता है। हालांकि पोप फ्रांसिस आने वाले सप्ताहों में इस संबंध में फैसला ले सकते है। पूर्व पोप बेनेडिक्ट ने पुस्तक में पोप फ्रांसिस से विवाहित पुरुषों को पादरी नहीं बनाने का अपील की।

पोप बेनेडिक्ट ने कहा कि चर्च में मौजूदा संकट को देखते हुए वह चुप नहीं रह सकते हैं। पोप फ्रांसिस फिलहाल अमेजन जैसे दूरदराज के उन क्षेत्रों में विवाहित पुरुष को पादरी बनाये जाने पर विचार कर रहे हैं जहां पादरियों की कमी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *