Afroj khwaja:-लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार 15 जनवरी को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार 15 जनवरी को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे

रायपुर 14 जनवरी 2020। 15 जनवरी बुधवार को मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार दोपहर 12.30 बजे से राजीव भवन में बैठेगे। इस दौरान मंत्री गुरू रूद्र कुमार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो और जनसामान्य से मुलाकात कर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं शिकायत एवं सुझाव पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुलाकात कार्यक्रम के बाद राजीव भवन में उपस्थित मीडिया के साथियों से भी चर्चा करेंगे। मुलाकात कार्यक्रम का समन्वय महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *