खाली पीली: अनन्‍या पांडे ने खेत में रीक्रिएट किया डीडीएलजे मोमेंट

अपनी हालिया रिलीज ‘पति पत्‍नी और वो’ से सुर्खियां बटोरने वाली ऐक्‍ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘खाली पीली’ के शूट में बिजी हैं। फिल्‍म की शूटिंग महाराष्‍ट्र के वई में हो रही है।

ऐसा लग रहा है कि फिल्‍म के सेट पर वह अच्‍छा टाइम स्‍पेंड कर रही हैं। इसका प्रूफ उनकी तस्‍वीरें और विडियोज हैं जो ऐक्‍ट्रेस सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर शेयर करती रहती हैं।

13 जनवरी यानी सोमवार को भी अनन्‍या ने इंस्‍टाग्राम पर कुछ और फोटोज शेयर किए। इसमें बैकग्राउंड में खेत नजर आ रहा है। पिक्‍चर्स में वह डार्क ब्‍लू टैंक टॉप, डेनिम शॉर्ट्स और स्‍लाइडर्स के साथ दिख रही हैं। अनन्‍या ने पोज देने के अलावा फिल्‍म दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे के आइकॉनिक ‘पलट’ मोमेंट को भी रीक्रिएट किया।
देखें तस्‍वीरें:

फिल्‍म के बारे में बात करते हुए अनन्‍या ने कहा था कि वह एक इंटेंस रोमांटिक फिल्‍म का इंतजार कर रही थीं और ‘खाली पीली’ वैसी ही है। उन्‍होंने आगे यह भी कहा था कि उन्‍हें ईशान खट्टर के साथ काम करके काफी मजा आया। ऐक्‍ट्रेस ने यह भी बताया था कि पूरी फिल्‍म में रात के सीन्‍स ज्‍यादा हैं, ऐसे में उनके लिए रात में शूट करना भी एक चैलेंज था।

बता इें, अनन्‍या और ईशान पहली बार किसी फिल्‍म में साथ नजर आएंगे। डायरेक्‍टर मकबूल खान की यह फिल्‍म 12 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *