नाइजर: आतंकी हमले में 89 सैनिक मारे गए

नियामीपश्चिमी नाइजर में सेना के एक शिविर पर तीन दिन पहले हुए जिहादी हमले में मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। सरकार ने रविवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता जकारिया अब्दुर्रहमान ने कहा, ‘पूरी तलाशी के बाद मित्र पक्ष के 89 और दुश्मन पक्ष के 77 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।’

पहले 25 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी
यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। घटना के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया था तब 25 सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई थी।

पढ़ें : बुर्किना फासो से लगी सीमा पर हमला
हमालवर वाहनों और मोटरसाइकिलों पर आए थे। यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में 63 आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है। नाइजर का यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *