भारी बर्फबारी, बलूचिस्तान में आपात स्थिति घोषित

क्वेटा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सात जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद आपात स्थिति घोषित की गई है। द न्यूज इंटरनैशनल के मुताबिक, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने रविवार को मस्तूंग, किला अब्दुल्ला, केच, जियारत, हरनई और पिशिन जिलों में आपातकाल घोषित कर दिया। सोमवार और मंगलवार को भी पाकिस्तान के कई इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

बर्फबारी के कारण 14 लोगों की मौत
मीडिया को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने कहा कि आयुक्तों और उपायुक्तों को एक हाई अलर्ट जारी किया गया। भारी बर्फबारी के कारण मेहतरजाई से झोब तक का राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है और कई वाहन फंसे हुए हैं। इस बीच, के कारण घरों की छत गिरने के बाद अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 14 लोग मारे गए।

क्वेटा में बर्फबारी का 2 दशक का रेकॉर्ड टूटा
पाकिस्तानी मौसम विभाग के अनुसार क्वेटा में हुई बर्फबारी ने 20 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘किल्ला सैफुल्लाह में 4 फुट तक बर्फ है। मौसम विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। यह अमूमन इस सीजन में होनेवाली औसत बर्फबारी 1.5 फुट से दोगुना है।’ सोमवार और मंगलवार को बलूचिस्तान के साथ खैबर पख्तूनख्वा, गिलटिट बालटिस्तान में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

इनपुट : IANS से

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *