'मुंबई सागा': जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आया सामने, डॉन स्टाइल में दिखा ऐक्टर

फिल्ममेकर संजय गुप्ता अपनी अगली मल्टीस्टारर फिल्म ” से लोगों को एंटरटेन करने आ रहे हैं। फिल्म में का फर्स्ट लुक सामने आया है। जॉन अब्राहम अपने फर्स्ट लुक में बॉस के अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म जब से अनाउंस हुई है, तब से चर्चा में बनी हुई है।

फिल्म ‘मुंबई सागा’ के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मुंबई सागा के मेरे पसंदीदा पलो में से एक। और वास्तव में जॉन अब्राहम पहले ऐसे नहीं दिखाई दिए होंगे।’ तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है। उनका यह पोज काफी खतरनाक लग रहा है।

फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी कहानी 1980-90 के दशक पर आधारित होगी। इसके साथ ही दिखाया जाएगा कि बॉम्बे मुंबई कैसे बना और क्या-क्या हुआ। फिल्म ‘मुंबई सागा’ के प्रॉड्यूसर भूषण कुमार ने कहा था कि मुंबई सागा’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है, लेकिन सभी किरदारों को तवज्जो और उम्दा ट्रीटमेंट दिया गया है।

इस गैंगस्टर-ड्रामा में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित प्रमुख भूमिका में हैं। 19 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘मुंबई सागा’ को भूषण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर प्रॉड्यूस कर रही हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *