मंदाना करीमी ने बिकीनी में शेयर किया फोटो, जानें फारसी कैप्शन में क्या लिखा

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और मॉडल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने हॉट लुक्स और सेक्सी फोटोज के लिए ज्यादा चर्चा में रहती हैं। मंदाना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल में मंदाना ने अपना एक फोटो शेयर किया है जिसमें मंदाना बिकीनी में दिखाई दे रही हैं।

दरअसल वाइट बिकीनी में मंदाना के इस फोटो की खासियत यह है कि इस फोटो का उन्होंने फारसी भाषा में लिखा है। मंदाना ईरानी मूल की हैं और इसीलिए उन्हें पर्शियन लैंग्वेज आती है। फारसी में दिए इस कैप्शन का हिंदी में मतलब हैं, ‘मायूसी चाहे कितनी भी तकलीफदेह हो, लेकिन ऐ मेरे प्रिय, इसे प्रेम से ही दूर किया जा सकता है।’

वैसे मंदाना पहले भी अपनी टॉपलेस और बिकीनी में तस्वीरें शेयर करती रही हैं। बॉलिवुड करियर की बात करें तो मंदाना ने बॉलिवुड में डेब्यू फिल्म ‘रॉय’ से किया था। इसके बाद उन्होंने ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि मंदाना करीमी को पहचान टीवी रिऐलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से मिली जिसमें वह तीसरे नंबर पर रही थीं। नीचे देखें, मंदाना की कुछ और हॉट तस्वीरें:

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *