
लुईस ने 41 गेंद में अर्धशतक और 96 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने ब्रेंडन किंग (43 गेंद में 38 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करके टीम की आसान जीत की नींव रखी। लुईस शतक पूरा करने के तुरंत बाद क्रेग यंग की गेंद पर केविन ओब्रायन को कैच दे बैठे। वेस्ट इंडीज हालांकि तब लक्ष्य से सिर्फ पांच रन पीछे था जिसे बारिश के कारण संक्षिप्त विलंब के बाद संशोधित किया गया था।
मध्मक्रम में निकोलस पूरण ने एक और उम्दा पारी खेलते हुए 44 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए। इससे पहले लेग स्पिनर हेडन वाल्श ने 36 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे आयरलैंड की टीम 49.1 ओवर में 203 रन पर सिमट गई। टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस ने भी 41 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
आयरलैंड की ओर से कप्तान एंडी बालबर्नी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। बालबर्नी ने अपने नौवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक के दौरान छह चौके और दो छक्के मारे। एंडी मैकब्राइन ने 25 रन की पारी खेली।
Source: Sports

