
विपक्षी खिलाड़ियों के बारे में जाने पर कप्तान ने कहा, ‘हां, हम एक-दूसरे की मजबूती और कमजोरी से काफी परिचित हैं। उनके खिलाड़ियों के पास भारत में खेलने का लंबा अनुभव है। उनके प्रमुख खिलाड़ी आईपीएल में हमारे साथ खेलते रहे हैं।’ डे-नाइट टेस्ट पर विराट ने कहा, ‘हम भारत में डे नाइट टेस्ट मैच खेल चुके हैं और अपने प्रदर्शन से खुश हैं। किसी भी टेस्ट सीरीज के लिए यह शानदार फीचर है और हम डे-नाइट टेस्ट के साथ किसी भी चैलेंज के लिए तैयार हैं।’
उल्लेखनीय है कि सीरीज का पहला वनडे मैच 14 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
वहीं, सीरीज का आखिरी मैच रविवार 19 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज एक सप्ताह से भी कम यानी 6 दिन में ही खत्म हो जाएगी। यह भारतीय टीम की वर्ष 2020 की पहली वनडे सीरीज भी है।
Source: Sports

