UK: इस कारण मेगन ने छोड़ा शाही परिवार?

लंदन प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी ने शाही परिवार छोड़कर अधिकतर समय अमेरिका में बिताने का फैसला किया है। क्या शाही पदवी छोड़ने जैसे बड़े कदम के पीछे मेगन का ‘स्किन का कलर’ है। ब्रिटेन में कुछ अश्वेत नागरिकों का यह दावा है कि मेगन को स्किन के कलर की वजह से निशाना बनाया जाता था। खासकर मीडिया का एक हिस्सा ऐसा करता था।

न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के कई अल्पसंख्यक अश्वेतों का कहना है कि आखिरकार अब इस जोड़े को नस्ली अपशब्दों से छुटकारा मिल जाएगा। साउथ ईस्ट लंदन निवासी साना एडनेस ने कहा, ‘भगवान का शुक्रिया कि वे अब मुक्त हैं।’ उन्होंने कहा, ‘स्किन के कलर की वजह से किसी को अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। मैं इसे जनाती हूं, क्योंकि मैं कैरीबियन मूल की हूं जो यहां पली-बढ़ी, मैंने इसका अनुभव किया है।

यह भी पढ़ें:
बता दें, कि डेली मेल में एक स्तंभकार ने इस जोड़े के ताजा फैसले की निंदा करते हुए स्वार्थी, और भागते हुए पाखंडी बताया गया है। उनके खिलाफ घमंड, लालच जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। प्रसिद्ध अश्वेत कॉमिडियन गिना याशेरे ने इस लेख के जवाब में कहा, ‘हर अश्वेत यह जानता था कि यह होने वाला है। लगातार कटु आलोचना की आड़ में नस्लवादी हमला है।’

मेगन को आदर्श मानने वालीं 13 वर्षीय चेगो लेंगोलो भी ऐसा ही महसूस करती हैं। उन्होंने कहा, ‘केट का उदाहरण ले लीजिए। हम उनके बारे में अधिक नहीं सुनते हैं। लेकिन अचनाक एक दूसरे रंग का व्यक्ति रॉयल फैमिली में आता है और सब उसके पीछे पड़ जाते हैं। यह हकीकत है।’

यह भी पढ़ें:
गौरतलब है कि महारानी एलिजाबेथ के पोते और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी अमेरिकन पत्नी डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल के साथ मिलकर शाही विरासत छोड़ने का फैसला किया है। प्रिंस हैरी ने कहा कि वह और उनकी पत्नी ब्रिटेन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं और अब आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के लिए काम करेंगे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *