ऋषभ पंत पर लगातार सवालों से खीझ गए राठौड़

मुंबईभारत के बल्लेबाजी कोच ने कहा कि वह मीडिया से हर बार युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के उतार-चढ़ाव से भरे करियर पर सवालों का जवाब देते-देते परेशान हो गए हैं। 22 साल के पंत सीमित ओवरों के क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में भारत की पहली पसंद हैं लेकिन अब तक 15 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने सिर्फ 346 रन बनाए हैं।

राठौड़ ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के बारे में हमने काफी बात की है और प्रत्येक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुझसे उनसे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। वह अच्छे खिलाड़ी हैं। इससे सभी सहमत हैं।’

पढ़ें,
उन्होंने कहा, ‘वह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने उपयोगी पारियां खेलीं। वह कड़ा अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए उम्मीद करते हैं कि वह अच्छे नतीजे देंगे और अपने प्रदर्शन में निरंतरता लेकर आएंगे।’

राठौड़ ने तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के बल्लेबाजी कौशल की भी सराहना करते हुए कहा कि वह निचले बल्लेबाजी क्रम में एक विकल्प हैं। ठाकुर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और श्रीलंका के खिलाफ पुणे में तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उपयोगी पारियां खेली।

पढ़ें,

भारतीय कोच ने कहा, ‘यह उनकी अपनी मेहनत है और मैंने इसमें कुछ नहीं किया। हम सभी को पता है कि वह बल्लेबाजी कर सकते हैं। पिछले कुछ मैचों में उन्हें यह दिखाने का मौका मिला कि वह क्या कर सकते हैं। इसलिए निचले कम में वह आपको शानदार विकल्प देते हैं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *