आज दिनाँक 12.01.2020 युवा दिवस के मौके आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यालय पर मीटिंग रखी गई जिसमें यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेंदर तोड़ेकर व यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मन सेन की अनुशंसा पर सर्वसम्मति से आज मनीष राव सुरोशे को रायपुर जिला यूथ विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
मनीष राव के जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी में संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी – अज़ीम खान
आज की बैठक में विशेष रूप से प्रदेश चुनाव प्रभारी मुन्ना बिशेन, प्रदेश यूथ विंग उपाध्यक्ष लक्ष्मण सेन, प्रदेश वार रूम प्रभारी एम एम हैदरी, रायपुर जिला संगठन मंत्री मुकेश देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी अज़ीम खान सहित अनवर अंसारी, चित्रकान्त अग्रवाल, गंगाधर लहरे,वीरेंद्र पवार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

