मंदिर में मां के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचीं सारा अली खान

न्‍यू इयर के दौरान भारत और विदेश में वकेशन इंजॉय करने के बाद ऐक्‍ट्रेस अब मां के क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं। शनिवार को ऐक्‍ट्रेस को मां के साथ जुहू में एक मशहूर मंदिर के पास देखा गया।

मां और बेटी दोनों यहां इंडियन अटायर में नजर आईं। जहां अमृता कॉटन पंजाबी ड्रेस में दिखीं, वहीं सारा वाइट शरारा सूट में हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आईं।

जब मंदिर से भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद सारा बाहर निकलीं तो पपराजियों ने उनकी कई तस्‍वीरें क्‍लिक कीं। इस दौरान उन्‍होंने जब एक गरीब औरत को उनकी कार के पास देखा तो उसे कुछ पैसे भी दिए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अब डेविड धवन की आने वाली फिल्‍म ‘कुली नंबर 1’ में नजर आएंगी। फिल्‍म में उनके ऑपोजिट वरुण धवन दिखाई देंगे। इसके अलावा सारा ‘लव आज कल 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन इम्तियाज अली कर रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *