केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। कल चुनाव आयोग को दिए हलफनामे ने उन्होंने घोषित किया कि वे ग्रेजुएट नहीं हैं। उनकी शौक्षणिक योग्यता को लेकर पांच साल पहले भी विवाद हुआ था। उनके इस हलफनामे पर कांग्रेस ने तंज कसा है। चतुर्वेदी ने कहा, कांग्रेस ने स्मृति के हलफनामे पर कहा, ‘एक नया सीरियल आने वाला है क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रैजुएट थी। जिसकी शुरुआती लाइन होगी- ‘क्वालिफिकेशन के भी रूप बदलते हैं, नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक डिग्री आती है, एक डिग्री जाती है, बनते हलफनामे नए हैं।’ स्मृति ईरानी जी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक चीज कायम की है कि किस तरीके से ग्रैजुएट से 12वीं कक्षा के हो जाते हैं। वो मोदी सरकार से ही और मोदी सरकार में ही मुमकिन है।’

