रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े?

बॉलिवुड में रोजाना नए-नए अफेयर्स की चर्चाएं सामने आती रहती हैं। जहां कुछ सिलेब्रिटीज अपनी रिलेशनशिप्स पर खुलकर बात करते हैं, वहीं कुछ सिलेब्रिटीज इसे छिपाकर रखते हैं। हाल में ऐसे एक और अफेयर की चर्चाएं सामने आई हैं। यह चर्चा है तेलुगू-बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और फिल्मों में हाल में आए के बारे में।

पूजा हेगड़े के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि वह आजकल रोहन मेहरा को डेट कर रही हैं। रोहन मेहरा ने सैफ अली खान, राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह की फिल्म ‘बाजार’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। भले इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन इसमें रोहन की परफॉर्मेंस को तारीफ मिली थी।

इस बीच बता दें कि रितिक रोशन के ऑपोजिट फिल्म ‘मोहनजोदारो’ से डेब्यू करने वाली पूजा हेगड़े पिछली बार फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में दिखाई दी थीं। अब यह तो वक्त के साथ ही पता चलेगा कि पूजा और रोहन के अफेयर की चर्चाओं में कितनी सच्चाई है। अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *