'83': रणवीर ने पहले सुनील गावस्कर तो अब श्रीकांत का पोस्टर किया शेयर

बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ” को लेकर काफी उत्साहित हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह भारतीय क्रिक्रेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे टीम के अन्य सदस्यों के किरदार निभा रहे ऐक्टर्स के पोस्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में फिल्म में कृष्णम्माचारी श्रीकांत का रोल प्ले कर रहे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार जीवा नजर आ रहे हैं। इससे पहले शनिवार को ऐक्टर ने सुनील गावस्कर की भूमिका में नजर आने वाले ताहिर राज भसीन का पोस्टर शेयर किया था।

बता दें कि 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के फाइनल मैच में कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने सबसे ज्यादा स्कोर किया था। साउथ स्टार जीवा अब पर्दे पर कृष्णम्माचारी श्रीकांत का खेल दिखाने जा रहे हैं।

फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया बनेंगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *