
राजशाही ने जारी किया बयान
राजशाही की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘गहरे दुख के साथ… राजशाही ने महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद को खो दिया है, जिनका शुक्रवार को निधन हो गया।’ कबूस ने 1970 में अपने पिता का तख्तापलट किया था और तब से वह राज कर रहे थे। पिछले कुछ समय से सुल्तान बीमार थे और माना जाता था कि वह कैंसर से पीड़ित थे।
सुल्तान का नहीं है कोई वारिस
उन्होंने अपना कोई घोषित वारिस नहीं छोड़ा है। वह अविवाहित थे और उनकी कोई संतान या भाई नहीं हैं। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी जगह कौन लेगा। ओमानी संविधान के मुताबिक सिंहासन खाली होने के तीन दिन के भीतर ही शाही परिवार को उत्तराधिकारी का ऐलान करना जरूरी होता है।
पीएम मोदी ने बयान जारी कर जताया दुख
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर सुल्तान के निधन पर दुख जताया। पीएम ने कहा, ‘महामहिम सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि सुल्तान काबूस भारत के सच्चे दोस्त थे और उन्होंने भारत तथा ओमान के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने में सशक्त भूमिका निभाई।
Source: International

