… और कैमरे के सामने सारा अली खान ने छिपा लिया अपना चेहरा

सारा अली खान को मीडिया फ्रेंडली सिलेब्रिटीज में से एक माना जाता है। वह कभी भी पपराजी को अपने आसपास मौजूद देख इरिटेट होती नजर नहीं आई हैं। हालांकि, इस बार वह कुछ देर के लिए ही सही लेकिन मीडिया से अपना चेहरा छिपाती नजर आईं।

दरअसल, सारा अली खान अपने दोस्तों के साथ ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ देखने थिअटर पहुंची थीं। इस फिल्म में उनके पिता और ऐक्टर सैफ अली खान विलन के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने के लिए सारा सिंपल वाइट सूट और जूतियां पहनकर पहुंची थीं, लेकिन इसमें भी उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।

जब वह फ्रेंड का हाथ थाम थिअटर से बाहर निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। पपराजी को देख हमेशा की तरह इस बार भी सारा मुस्कुराती और हंसती नजर आईं।

वह कार में बैठीं और तब भी जब पपराजी उनकी तस्वीरें लेते रहे तो कुछ देर के लिए सारा ने अपने हाथों से चेहरा छिपा लिया। अब ऐसा उन्होंने फ्लैश के कारण किया या फिर मस्ती करते हुए यह तो सिर्फ ऐक्ट्रेस ही बता सकती है। वैसे इसके बाद सारा को फिर से हंसते-मुस्कुराते ही कैमरे में कैद किया गया।

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल फरवरी में उनकी और कार्तिक आर्यन की फिल्म रिलीज होने वाली है जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। वह वरुण धवन के साथ भी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *