दीपिका की फिल्‍म से अजय की 'तान्‍हाजी' का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन बेहतर

अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्‍टारर फिल्‍म ‘तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर’ रिलीज हो गई है। बॉक्‍स ऑफिस पर यह फिल्‍म स्‍टारर ” से क्‍लैश हुई है।

दोनों फिल्‍मों को लेकर काफी बज है, वहीं ‘छपाक’ की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। इसकी वजह दीपिका हैं जिन्‍होंने हाल ही में जेएनयू पहुंचकर स्‍टूडेंट्स को जॉइन किया था और अपना समर्थन जाहिर किया था।

डायरेक्‍टर मेघना गुलजार की फिल्‍म को लेकर काफी चर्चा और विवाद जारी हैं और फिल्‍म को दिल्‍ली और बेंगलुरु में 15 से 20 पर्सेंट की ओपनिंग मिली है। बॉक्‍स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो ‘छपाक’ और ‘तान्‍हाजी’ में कांटे की टक्‍कर है।

अजय और काजोल की फिल्‍म को मॉर्निंग शोज में 20 से 25 पर्सेंट ऑक्‍युपेंसी मिली। फिल्‍म को महाराष्‍ट्र में रीजनल अपील के चलते अच्‍छी शुरुआत मिली लेकिन देश के बाकी हिस्‍सों में ‘तान्‍हाजी’ का प्रदर्शन औसत रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, फीमेल लीड वाली फिल्‍म को देखते हुए दीपिका की ‘छपाक’ को ठीक-ठाक शुरुआत मिली है और इसका टार्गेट ‘राजी’ और ‘मणिकर्णिका’ जैसी फिल्‍मों को पीछे छोड़ना होगा।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *