ट्विटर फॉलोअर्स को क्यों दे रहा यह उद्योगपति दान

तोक्यो
दुनियाभर में दौलतमंद लोग इन दिनों बड़ी मात्रा में अपनी संपत्ति जरूरतमंद के बीच दान कर रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम जापान के मशहूर उद्योगपति ने अपनी बेहिसाब दौलत में से एक हिस्सा ट्विटर पर उन्हें फॉलो करनेवालों के बीच 9 हजार डॉलर ( ₹6,40,377) दान करने का ऐलान किया है। जापानी उद्योगपति अपने फॉलोअर्स के बीच 90 लाख डॉलर (करीबन 64 करोड़ रुपये) की रकम बांटने जा रहे हैं। इस दान के जरिए वह अपने फॉलोअर्स की खुशी कितनी बढ़ी, यह जानना चाहते हैं।

पैसा देकर जानेंगे फॉलोअर्स की खुशी
मीजावा ने कहा कि ट्विटर पर अपने 64 लाख फालोअर्स में करीब 1000 लोगों का चुनाव करेंगे और उनमें से हरेक को 10 लाख येन यानी करीबन 9000 डॉलर की राशि दान में देंगे। एक जनवरी को उन्होंने ट्वीट किया और 2019 में उनके फॉलोअर्स रहे लोगों में से ही कुछ को यह रकम मिलेगी। मीजावा ने कहा कि उनकी यह जानने में दिलचस्प रहेगी कि इस पैसे से उन्हें कितनी खुशी मिली। दुनिया के दौलतमंद लोगों की लिस्ट में शुमार उद्योगपति ने कहा कि वह सर्वेक्षण कराएंगे और यह जानेंगे कि पैसे से उनके जीवन पर कैसा असर पड़ा।


गंभीर सामाजिक प्रयोग बताया इस मुहिम को

जापानी उद्योगपति ने कहा कि उनका यह प्रयोग गंभीर सामाजिक प्रयोग है। उन्होंने कहा कि मेरी दिलचस्पी यह जानने में है कि पैसे से लोगों के सामाजिक-मानसिक अवस्था में क्या बदलाव आता है। जापानी उद्योगपति तब भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने घोषणा की थी कि एलन मस्क के साथ वह भी चांद का चक्कर लगानेवालों में हैं।

2 महीने पहले ही बेचा है अपना ऑनलाइन बिजनस
मीजावा ने 2 महीने पहले अपना ऑनलाइन फैशन बिजनस जोजो इन्क बेचा है। बिजनस बेचने की यह डील उन्होंने सॉफ्टबैंक के साथ की है और इसके बदले उन्हें 900 मिलियन डॉलर की रकम दी गई। हालांकि, मीजावा जिन फॉलोअर्स के बीच यह रकम बाटेंगे उसे बेसिक इनकम के तहत नहीं रखा जा सकता है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि बेसिक इनकम का अर्थ होता है हर माह निश्चित रकम का मिलना, लेकिन यह रकम एकमुश्त ही मिलेगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *