
रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले दिनों उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट सलमान खान को पढ़ने के लिए दी थी। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, सलमान खान को यह स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है। सूत्र बताते हैं, ‘इस फिल्म का लीड कैरक्टर बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (बीएसएफ) का जवान होगा और फरहान चाहते हैं कि सलमान यह रोल निभाएं। सलमान को यह स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है, क्योंकि इसमें देशभक्ति, थ्रिल और एंटरटेनमेंट भी है।’
सूत्र आगे बताते हैं, ‘हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं तय हुआ है, लेकिन यह फौज पर आधारित फिल्म होगी।’ हालांकि, सलमान ने अब तक यह फिल्म साइन नहीं की है। कहा यही जा रहा है कि सलमान को स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है, लेकिन वह थोड़ी उलझन में हैं क्योंकि यह एक टिपिकल एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं होगी। साथ ही सलमान फिलहाल जल्दीबाजी में कोई डिसीजन लेने की जल्दी में भी नहीं हैं। इसलिए वह फिल्म साइन करने में वक्त ले रहे हैं।
Source: Bollywood

