इस खास पोस्ट से एक्स वाइफ सुजैन ने रितिक को किया बर्थडे विश

ग्रीक गॉड के नाम से फेमस आज यानी 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलिवुड टैलंटेड ऐक्टर में से एक रितिक ने अपनी ऐक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई है। रितिक रोशन ने बीते साल 2019 में दो हिट फिल्म ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ दी है। ऐक्टर ने अपनी एक्स वाइफ और अपने बच्चों के साथ नया साल सेलिब्रेट किया। वहीं, रितिक रोशन के बर्थडे पर सुजैन खान ने उनको विश किया है।

सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रितिक रोशन और अपने बच्चों की विडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। इसके साथ ही सुजैन खान ने लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई… मुझे पता है कि आप सबसे अविश्वसनीय व्यक्ति हैं।’ बता दें कि इससे पहले भी सुजैन खान ने फ्रांस से अपनी फैमिली के वकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं।

बताते चलें कि सुजैन खान और रितिक रोशन अलग होने के बाद एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। अक्सर दोनों अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं। रितिक और सुजैन अपने बच्चों के लिए हमेशा एक-दूसरे को सपॉर्ट करते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐसी खबरें आई थीं कि रितिक रोशन फिल्ममेकर फराह खान की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में काम करेंगे लेकिन इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने आई। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स हैं कि दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘द्रौपदी’ के लिए ऐक्टर से भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *