कोहली और स्मिथ की राह पर चलना चाहते हैं लाबुशाने

नई दिल्लीफॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के खिलाफ आगामी वनडे इंटरनैशनल सीरीज उन्हें और का अनुकरण करने की मुहिम में बड़ा मौका प्रदान करेगी।

लाबुशाने ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार टेस्ट शतक जमाने के बाद न्यू जीलैंड के खिलाफ एक सैकड़ा और एक दोहरा शतक पूरा किया। अब वह भारत के वनडे दौरे पर देखना चाहेंगे कि वह छोटे प्रारूप में पर्दापण कर पाते हैं या नहीं। बीते साल वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 2019 के इकलौते बल्लेबाज रहे।

बाईस वर्षीय यह खिलाड़ी अपनी लेग ब्रेक से अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय में सभी प्रारूपों में निरंतरता उनका अहम लक्ष्य होगा।

लाबुशाने ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘आप उन खिलाड़ियों को देखिए जिनसे मैं प्रेरणा लेता हूं – स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, केन विलियमसन, जो रूट । ये सभी लंबे समय से ऐसा कर रहे हैं, पिछले पांच छह वर्षों से वे लगातार ऐसा कर रहे हैं और ऐसा सिर्फ एक प्रारूप में नहीं है, बल्कि दो या काफी प्रारूपों में है।’

ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 जनवरी से मुंबई में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए गुरुवार रात को यहां पहुंच गई। लाबुशाने ने 14 टेस्ट में 1459 रन बना लिए हैं। उन्होंने कहा, ‘इन गर्मियों में मैंने कुछ सफलता हासिल की लेकिन मेरे लिये सबसे बड़ी चुनौती और अधिक निरंतर होना है और अच्छा प्रदर्शन कर रन जुटाना है। अगर मैं ऐसा करना जारी रखता हूं तो निश्चित रूप से यह मेरे लिये बड़ी चुनौती होने वाली है।’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज 14 जनवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 को राजकोट में और तीसरा 19 तारीख को चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में होगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *