पूर्व नेताप्रतिपक्ष के वार्ड में पानी को लेकर जनता बेहाल चुनावी लाभ लेने नल में आयी पानी हुआ बंद.
रमण मन्दिर वार्ड के अंतर्गत के जाग्रति नगर क्षेत्र में पार्षद चुनाव से पहले 24 घंटे चलने वाला नल पार्षद व पूर्व नेताप्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर द्वारा लगाया गया था जो की चुनाव परिणाम तक 24 घंटे पानी आ रहा था.परंतु विगत 5,7 दिनों से ये नल बंद पडा हुआ है जिसका सुथ लेने आज तक पार्षद लेने तक नहीं आया!इससे ये लगता है कि पार्षद ने चुनावी नल लगवाया था.अनुसूचित जाति विभाग के मीडिया प्रमुख गणेश सोना ने तंज कसते हुये इसे जनता से छलावा बताया व पार्षद पर निष्क्रियता का आरोप लगाया!साथ ही जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिये जाने पर पार्षद कार्यलय की घेराबंदी कर प्रदर्शन करने की बात कहीं!


