Afroj khwaja:-पेयजल समस्या के निराकरण हेतु बिरगांव नगर पालिक निगम के पार्षदगण पंकज शर्मा के नेतृत्व में मुख्य सचिव से मिले

पेयजल समस्या के निराकरण हेतु बिरगांव नगर पालिक निगम के पार्षदगण पंकज शर्मा के नेतृत्व में मुख्य सचिव से मिले

पंकज शर्मा, सदस्य आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर पालिक निगम बिरगांव के पार्षदों ने मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन से भेंट कर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र कर नगर पालिक निगम क्षेत्र बिरगांव को टेंकर मुक्त करने के लिए और प्रत्येक वर्ष ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल जल समस्या को दुष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम बिरगांव में खारुन नदी से विघमान जल प्रदाय योजना से उन्नयन कार्य की स्वीकृति शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया ! इस हेतु बजट में रु. 109.27 करोड़ की राशि विधायक सत्यनारायण शर्मा के पहल से प्रावधानित है! मुख्य सचिव ने चर्चा में इस कार्य की स्वीकृति शीघ्र करके का आशवासन दिया ! प्रतिनिधि मंडल में पंकजशर्मा के साथ योगेंद्र सोलंकी सभापति, नंद लाल देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण राजाराम, प्रेमलाल चतुर्वेदी, महेंद्र बंजारे , दिलावर कोहरे एवं अविनाश नियाल एवं अन्य नागरिक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *