सोहा-कुणाल की बेटी कर रही हैं मेडिटेशन, देखें क्यूट तस्वीर

सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू अपनी प्यारी बेटी इनाया की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अपने कजन तैमूर की तरह इनाया भी पैपराजी की पसंदीदा स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है, उनके नाम से कई फैन पेजेज भी हैं।

हाल ही में उनकी ममी सोहा अली खान ने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की जिसमें इनाया की क्यूट तस्वीर थी। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि उन्हें एक इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह बेहद प्यारी दिख रही हैं और अपने टीचर से योग पोश्चर के इंस्ट्रक्शंस ले ररही हैं।

बता दें कि बीते दिनों उनका गायत्री मंत्र उच्चारण वाला विडियो भी काफी वारल हुआ था।

कुछ दिनों पहले सोहा, कुणाल ने ऑस्ट्रेलिया में नया साल मनाया था। उनके हॉलिडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

इसी बीच वर्क फ्रंट पर बात करें तो कुणाल को लास्ट टाइम फिल्म कलंक में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ देखा गया था। उनकी अगली फिल्म मलंग है जिसमें वह दिशा पाटनी, आदित्य, अनिल कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *