डिनर टेबल पर रहाणे-रोहित, छिड़ी बेटियों की बात

मुंबई
के उपकप्तान और ने साथ डिनर किया आपस में अपनी बेटियों के बारे में बात की। मैच से पहले दोनों ने साथ में डिनर किया जहां उन्होंने अपनी बेटियों की देखभाल पर चर्चा की।

गुरुवार को अजिंक्य रहाणे ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें रहाणे और रोहित शर्मा के साथ उन दोनों की वाइफ भी मौजूद हैं। रहाणे ने लिखा, ‘2020: बातों के साथ हुआ डिनर, बेटी की देखभाल को लेकर ढेर सारी बातें।’

भारत के वनडे उपकप्तान रोहित को श्रीलंका के साथ चल रही टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं रहाणे केवल टेस्ट मैच खेल रहे हैं। रहाणे टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। रहाणे 7 से 10 फरवरी तक इंडिया ए की तरफ से न्यू जीलैंड के खिलाफ चार दिन का मैच खेलेंगे। इसके बाद 21 फरवरी से वह कीवियों के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से खेले जाने वाली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *