मेक्सिको: बस-मालगाड़ी की टक्कर, 7 की मौत

मेक्सिको सिटीमेक्सिको के पश्चिमी हिस्से में एक बस और मालगाड़ी में टक्कर होने से सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में दिहाड़ी मजदूर सवार थे। सीमावर्ती उत्तरी शहर सोनोरा के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि बस का चालक क्रॉसिंग पर ट्रेन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना में ड्राइवर की जान बच गई है और उसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया।

मृतकों में 5 पुरुष और एक 16 साल का किशोर शामिल
हादसे में चालक बच गया और जांच की जा रही है कि हादसे के वक्त क्या वह नशे में थे। कार्यालय ने बताया कि मारे गए लोगों में पांच पुरुष, एक महिला और 16 वर्षीय एक किशोरी शामिल है। बयान के अनुसार दोपहर तक स्यूदाद ओबरेगोन के जनरल अस्पताल में 32 लोगों को लाया गया। अन्य चार घायलों का इलाज काजमे के सामाजिक सुरक्षा क्लिनिक में जारी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *