'मुकाबला' पर डांस करती फैन पड़ रहीं 'स्ट्रींट डांसर 3डी' स्टार वरुण धवन पर भारी

फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में अपने डांस का जलवा दिखा चुके वरुण धवन एक बार फिर अपनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ से अपने फैन्स का मनोरंजन करने आ रहे हैं। वरुण इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में भी काफी व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नोरा फतेही भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर एक विडियो काफी चल रहा, जिसमें वरुण धवन अपनी एक फैन के साथ डांस स्टेप्स मिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह विडियो देखकर हो सकता है आपको लगे कि यह फिल्म सूट का ही एक हिस्सा है, लेकिन सच यह हैं कि यह वरुण की फैन हैं और वरुण के साथ विडियो में यह जोड़ी कमाल दिख रही। इस विडियो में दोनों ‘मुकाबला’ सॉन्ग पर थिरकते दिख रहे हैं और पीछे कुछ और डांसर्स भी स्टेप्स मिलाते दिख रहे हैं। कहीं से भी इस फैन का स्टेप्स ऐक्टर के डांस स्टेप्स से कम नजर नहीं आ रहा। यहां तक कि विडियो में उनके स्टेप्स वरुण को मात देते दिख रहे।

डांस खत्म होने के बाद वरुण अपनी इस छोटी सी फैन को गले लगाते हैं और आगे निकल जाते हैं। फिलहाल यह विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले नोरा फतेही और वरुण धवन पिछले दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर डांस परफॉर्म करते दिखे थे। वरुण और नोरा पिछले दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे थे। इस फिल्म में वरुण के साथ लीड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

रेमा डिसूज़ा निर्देशित यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी कड़ी टक्कर मिलने वाली है, क्योंकि इसी दिन अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ रिलीज़ हो रही है, जिसमें कंगना रनौत और जस्सी गिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में ड्रामा, रोमांस, म्यूजिक और डांस का मिक्स्चर है। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच डांस कॉम्पिटिशन दिखाया गया है। वरुण धवन को भारत का और श्रद्धा कपूर को पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही के अलावा इस फिल्म में प्रभुदेवा के डांस का भी आप लुत्फ उठा सकते हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *