पाक वायुसेना का विमान क्रैश, दो की मौत

लाहौर
पाकिस्तानी वायुसेना का एक विमान मंगलवार को पंजाब प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। (PAF) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘नियमित संचालन प्रशिक्षण मिशन के दौरान पीएएफ एफटी -7 विमान लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर मियांवली में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुर्घटना में दोनों पायलटों स्क्वॉड्रन लीडर हारिस बिन खालिद और फ्लांइग ऑफिसर इबाद-उर-रहमान की मौत हो गई। वायुसेना मुख्यालय ने घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। विमान मियांवली में खुले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मियांवली प्रधानमंत्री इमरान खान का गृह नगर है।

हादसे के बाद कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ। शवों को सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत की पुष्टि की गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *